Bajaj Pulsar N160
Bajaj Pulsar N160 अपने स्पोर्टी लुक और मॉडर्न फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 164.82cc का इंजन है, जो करीब 16 PS की पावर देता है और सड़कों पर इसकी मौजूदगी को खास बनाता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पोर्टी LED हेडलाइट और टॉप वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS इसे पैसे वसूल बाइक बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.31 लाख (एक्स-शोरूम) है।
TVS Apache RTR 160 4V
TVS Apache RTR 160 4V अपने शार्प डिजाइन और फुर्तीले परफॉर्मेंस के लिए पसंद की जाती है। इसमें 159.7cc का इंजन है, जो 17.6 PS की पावर देता है और शानदार एक्सीलरेशन के साथ बेहतरीन हैंडलिंग भी देता है। GTT टेक्नोलॉजी, LED लाइट्स और बोल्ड ग्राफिक्स इसे डेली राइडर्स और वीकेंड राइडर्स दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं। इसकी कीमत ₹1.27 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Hero Xtreme 160R 4V
Hero Xtreme 160R 4V हल्की लेकिन दमदार स्ट्रीटफाइटर बाइक है। इसका 163cc इंजन 16.9 PS की पावर देता है, जिससे राइडिंग का मजा दोगुना हो जाता है। इसका एग्रेसिव लुक, ऑल-डिजिटल कंसोल और LED लाइटिंग इसे और भी खास बनाते हैं। इसकी फुर्तीली हैंडलिंग इसे शहर की सड़कों के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है।
Yamaha FZ-S Fi V4
Yamaha FZ-S Fi V4 वर्जन 4.0 में आराम, स्टाइल और माइलेज का बेहतरीन मेल है। 149cc का इंजन भले ही सबसे पावरफुल न हो, लेकिन इसकी स्मूद परफॉर्मेंस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे प्रीमियम फील देती है। नया LED हेडलाइट डिजाइन और मस्कुलर लुक इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। इसकी कीमत ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Honda SP160
Honda SP160 खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो रोजाना की सवारी में भरोसेमंद और थोड़ा स्पोर्टी लुक चाहते हैं। 162.7cc का इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज देता है। कम मेंटेनेंस, स्पोर्टी ग्राफिक्स और होंडा की भरोसेमंद इंजीनियरिंग इसे ₹1.5 लाख के अंदर एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इसकी कीमत ₹1.20 लाख (एक्स-शोरूम) है।
Also Read-